News NAZAR Hindi News

21 जून बुधवार का दिन कैसा बीतेगा, पढ़िए आपका आज का राशिफल

 

आषाढ़ मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशा तिथि, वार बुधवार, सम्वत 2074, वर्षा ऋतु प्रारम्भ, रवि दक्षिणायन, 19.15 बजे बाद त्रयोदशी तिथि प्रारम्भ, विश्व योग दिवस

 

मेष राशि :- आज अपने विचारों से दूसरों को अपनी ओर आकर्षित करेंगे। अपनी ऊर्जा नए सबंध बनाने व कामकाज संबंधी कागजी प्रक्रिया अच्छे से पूरा करने में लगाएं। सिन उत्तम है।

वृष राशि :- आज आपका दिन सामान्य बीतेंगे। किसी पुराने या खास मित्र से मुलाकात हो सकती है। मन को शांत रखने के लिए ईश्वर भक्ति में समय बिताएं।
मिथुन राशि :- आप आज कार्यस्थल पर कठिन मेहनत और रचनात्मकता से कार्य कर प्रशंसा प्राप्त करेंगे। दिन उत्तम है।

कर्क राशि :- आज आपको सहनशील होना पड़ेगा। क्रोध करने से बनते काम बिगड़ सकते हैं। ईश्वर भक्ति में दिन बिताएं। दान-पुण्य भी करें।

सिंह राशि :- आज आपका भाग्य साथ देगा। आपको मनोवांछित परिणाम मिलेंगे। हालांकि व्यावसायिक जीवन में आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

कन्या राशि :- आप दूसरों की उम्मीदों को पूरा नहीं कर पाएंगे, आज आप अपने किसी भी परिचित से कोई ऐसा वादा ना करें, जिसे आप पूरा नहीं कर सके।

तुला राशि :- आज अपने व्यवहार और जीवन के प्रति अपनी सोच को बदलने के बारे में विचार कर सकते हैं। समय के साथ अपने को ढालने की आपकी कला आपको मुश्किल हालातों से बचा सकती है।
वृश्चिक राशि :- पिछले कुछ समय से आपकी आर्थिक स्थिति यदि खराब चल रही है तो उसमें स्थिरता आ सकती है। व्यवसायियों के लिए आज का दिन एकदम अनुकूल है।

धनु राशि :- आज आपके लिए पदोन्नति के योग बन रहे हैं। इसके साथ ही आपको किसी सामाजिक उत्सव में भी शामिल होना पड़ सकता है। दिन अच्छा बीतेगा।

मकर राशि :- आज आपका दिन उम्मीद से भरा हिगा। जो पिछले कुछ समय से रोजगार पाने के लिए प्रयासरत हैं, उनमें से कुछ को सफलता मिल सकती है।

कुंभ राशि :- आज आप किसी काम में पूरा दिन व्यस्त रहेंगे, कार्य में सफलता के भी योग हैं। आपके लिए दिन संतुलित है।

मीन राशि :- आप उत्साह और ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। व्यवसायिक जीवन और अपने करियर में वृद्धि के लिए इस ऊर्जा को सकारात्मकता के साथ प्रयोग में ला सकते हैं। दिन अच्छा है।