News NAZAR Hindi News

13 सितम्बर 2017 बुधवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल

भाद्रपद मास, कृष्ण पक्ष, अष्टमी तिथि, वार बुधवार, सम्वत 2074, शरद ऋतु, रवि दक्षियायन, 22.48 बजे बाद नवमी तिथि प्रारम्भ
मेष :- आज दिन की शुरुआत ताज़गी के साथ करेंगे। घर में मित्रों और सगे-संबंधियों के आवागमन से घर में खुशी का माहौल रहेगा। उनकी तरफ से मिली हुई आकस्मिक भेंट आपको खुश कर देगी।

वृषभ :- आज किसी भी प्रकार का खास निर्णय लेने से बचें। ग्रह अनुकूल नहीं हैं।किसी के साथ गलतफहमी होने की वजह से विवाद के योग हैं। सेहत का पाया कमजोर होने से मन उदास हो सकता है।

मिथुन :- आज का दिन उत्तम है। सामाजिक, आर्थिक तथा पारिवारिक क्षेत्र में लाभ होने के योग हैं। समाज में मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मित्रों की तरफ से लाभ भी होगा और उनके पीछे पैसे भी खर्च करेंगे।

कर्क :- आज ग्रह पूरी तरह अनुकूल हैं। नौकरी व्यवसाय के क्षेत्र में उच्च पदाधिकारियों के प्रोत्साहन से आपका उत्साह दुगुना होगा। वेतन वृद्धि या पदोन्नति का समाचार मिल सकते हैं।

सिंह :- आज आलस, थकान और ऊबन आपके कार्य करने की गति कम कर देंगे। पेट संबंधी शिकायत हो सकती है। नौकरी-व्यवसाय में कुछ दिक्कतों का सामना हो सकता है। उच्च पदाधिकारियों से आज सावधान रहें।

कन्या :- आज ग्रह प्रतिकूल हैं। हर अवसर पर सम्भलकर रहें व संयम बरतें। स्वभाव की उग्रता किसी के साथ मनमुटाव करा सकती है। हितशत्रु विघ्न उपस्थित कर सकते हैं। कोई खास निर्णय लेने से बचें।

तुला :- आज दिन हल्का-फुल्का बीतेगा। दैनिक कार्यों के बोझ से हल्का होने के लिए आप पार्टी, सिनेमा, नाटक या पर्यटन का आयोजन करेंगे और मित्रों को आमंत्रित करेंगे। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों या प्रियतमा के साथ सामिप्य आपको आनंद देगा।

वृश्चिक :- आज के दिन कुछ आकस्मिक घटनाएं घटेंगी। महत्वपूर्ण कार्य नहीं होने से हताशा और क्रोध की भावनाएं पैदा होंगी। आपके हाथ में आए हुए अवसर हाथ से सरकते हुए प्रतीत होंगे। पारिवारिक सदस्यों के साथ मतभेद हो सकते हैं।

धनु :- आज संतान के स्वास्थ्य और पढ़ाई के बारे में चिंता से मन व्यग्र रहेगा। पेट संबंधी बीमारियां परेशान करेंगी। कार्य की असफलता आपके अंदर हताशा लाएगी। गुस्से को वश में रखकर आप विवाद टाल सकते हैं।

मकर :- आज आपके सितारे अनुकूल नहीं हैं। आलस व अस्वस्थ अनुभव करेंगे। मन में चिंता की भावना रहेगी। परिवार के सदस्यों के साथ अनबन या तकरार होने से मन में खिन्नता का भाव आ सकता है। समय से भोजन और शांत निद्रा से वंचित रहना पड़ सकता है।

कुंभ :- आज आपका मन चिंता मुक्त होने से राहत महसूस करेंगे और आपके उत्साह में भी वृद्धि होगी। बुजुर्गों और मित्रों की तरफ से लाभ की अपेक्षा रख सकते हैं। स्नेहमिलन या प्रवास के माध्यम से मित्रों एवं स्वजन के साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत होगा।

मीन :- आज भाग्योदय के योग हैं। हर कार्य मे सफलता मिलेवि। आर्थिक गतिविध के लिए आज शुभ दिन है। निर्धारित कार्य पूरे होंगे। आय बढ़ेगी। परिवार में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा।