Breaking News
Home / breaking / शनिदेव आज किस पर रहेंगे मेहरबान, पढ़ें शनिवार का भाग्यफल

शनिदेव आज किस पर रहेंगे मेहरबान, पढ़ें शनिवार का भाग्यफल

add kamal

वैशाख कृष्ण लक्ष्य, एकादशी, सम्वत 2074, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, 28.05 बजे बाद द्वादशी तिथि प्रारम्भ

Rashifal

 

मेष:- नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। यात्रा सफल रहेगी। जल्दबाजी न करें। अस्वस्थता रह सकती है। आर्थिक स्थिति संतोषजनक रहेगी।

वृष:- कार्यस्थल पर परिवर्तन भविष्य में लाभ की वृद्धि करेगा। परिवार में सुख-शांति होगी। निवेश, यात्रा व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। सत्कर्म में रुचि बढ़ेगी।

 keva bio energy card-1

मिथुन:- धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। सत्संग का लाभ मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। शारीरिक कष्ट से बाधा संभव है। व्यापार अच्छा चलेगा।

कर्क:- चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। पुराना रोग उभर सकता है। किसी की आलोचना न करें।

सिंह:- घर-बाहर तनाव रह सकता है। प्रेम-प्रसंग में जोखिम न लें। राजकीय सहयोग मिलेगा। धनार्जन होगा। समस्या का हल निकलेगा।

कन्या:- संपत्ति की खरीद-फरोख्त संभव है। शत्रुता में शांति रखें। विवाद को बढ़ावा न दें। धनागम सुगम होगा। कई दिनों के रुके कार्य होने के भी अवसर हैं।

तुला:- पार्टी व पिकनिक का आनंद प्राप्त होगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। शत्रुभय रहेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। संतान के कार्यों पर नजर रखें।

वृश्चिक:- भागदौड़ अधिक होगी, लाभ कम होगा। विवाद न करें। लेनदेन में सावधानी रखें। प्रसन्नता रहेगी। आध्यात्मिक प्रवृत्ति के कारण मन में शांति रहेगी।

धनु:- कम मेहनत से अधिक लाभ होगा। सुख के अवसर प्राप्त होंगे। धनलाभ होगा। जोखिम न लें। दिन उत्साहवर्धक रहेगा।

मकर:- भाग्योन्नति होगी। धनलाभ सुगम होगा। अचानक बड़ा खर्च हो सकता है। उत्तेजना रहेगी। विवाद न करें। घरेलू उलझनों को अनदेखा न करें।

कुंभ:- रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा सफल रहेगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति संभव है। प्रमाद न करें। आजीविका के क्षेत्र में उन्नति होगी।

मीन:- आय बढ़ सकती है। मेहमानों पर व्यय होगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। पुराना रोग उभर सकता है। ईश्वर पर विश्वास बढ़ेगा। आय से व्यय अधिक होंगे।

 

 

Check Also

अजमेर के साहित्यकार आनन्दकर भारत भाग्य विधाता हिन्दी साहित्य सम्मान से विभूषित

अजमेर। उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान लखनऊ के निराला सभागार में आयोजित स्वर्णिम दर्पण व आर्या …