News NAZAR Hindi News

बुधवार का भाग्यफल पढ़िए, कैसा रहेगा आज का दिन

ज्येष्ठ मास कृष्ण पक्ष षष्ठी, वार बुधवार, सम्वत 2074, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, 16.32 बजे बाद सप्तमी तिथि प्रारम्भ

 

मेष :- भाइयों का सानिध्‍य एवं सहयोग मिलेगा। पैतृक कारोबार का विस्‍तार हो सकता है। लाभ के अवसर बढ़ेंगे।

वृष :- महत्‍वकांक्षाओं में वृद्धि होगी। धैर्यशीलता में कमी आएगी। शैक्षिक कार्यों में व्‍यवधान आ सकते हैं। खानपान में रुचि बढ़ेगी।

मिथुन :- मानसिक उलझनें रहेंगी। पारिवारिक जीवन में परेशानियां आ सकती हैं। किसी धार्मिक स्‍थान की यात्रा पर जाना हो सकता है।

कर्क :- आत्‍मविश्वास में वृद्धि होगी। मन में शांति एवं प्रसन्‍नता के भाव रहेंगे। कुछ पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है। वाहन सुख में वृद्धि होगी।

सिंह :- किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

कन्या :- दाम्‍पत्‍य सुख में वृद्धि होगी। अनियोजित खर्च बढ़ेंगे। परिश्रम की अधिकता रहेगी। भाइयों के सहयोग से कारोबार में वृद्धि हो सकती है।

तुला :- आय में व्‍यवधान आ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी। अफसरों का सहयोग मिलेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी।

वृश्चिक :- धैर्यशीलता में कमी आएगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। वस्‍त्रों आदि के लिए खर्चों आदि में वृद्धि होगी। संतान को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं।

धनु :- वाणी में सौम्‍यता रहेगी। वाहन सुख में वृद्धि के योग बन रहे हैं। नौकरी में परिवर्तन की संभावना बन रही है। आय में वृद्धि होगी।

मकर :- मानसिक शांति रहेगी। परिवार में सुख शांति रहेगी। परिवार के साथ यात्रा देशाटन के लिए जा सकते हैं। खर्चों में वृद्धि होगी।

कुंभ :- धार्मिक संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। आय में व्‍यवधान तो आएंगे, लेकिन आय के साधन भी बनते रहेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति सचेत रहें।

मीन :- मानसिक शांति रहेगी। संतान सुख में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। वाणी के प्रभाव में वृद्धि होगी।