Breaking News
Home / breaking / आपका शुक्रवार का दिन कैसा बीतेगा, पढ़ें आज का राशिफल

आपका शुक्रवार का दिन कैसा बीतेगा, पढ़ें आज का राशिफल

Rashifal

 

ज्येष्ठ मास कृष्ण पक्ष, अष्टमी तिथि, वार शुक्रवार, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, 06.15 बजे बाद नवमी तिथि प्रारम्भ

 

add kamal

 
मेष :- आज आप उग्र स्वभाव पर संयम रखें। आज आप मानसिकरूप से थकान का अनुभव करेंगे। अधिक परिश्रम की तुलना में फल की प्राप्ति कम होगी। संतानों के विषय में आपको चिंता रहेगी। कार्य की अधिक व्यस्तता के कारण परिवार के लिए कम घ्यान दे पाएँगे। फिर भी सरकारी कार्यो में सफलता मिलेगी। पेट के दर्द से परेशानी हो सकती है।
वृषभ :- आप किसी भी कार्य को दृढ मनोबल और आत्मविश्वास के साथ करेंगे तथा उसमें सफलता भी प्राप्त करेंगे। पितृपक्ष की ओर से आपको लाभ हो सकता है। विद्याभ्यास में विद्यार्थियों को रुचि रहेगी। सरकारी कार्यो में आर्थिक रूप से सफलता मिल सकती है। संतान के लिए पूंजी-निवेश करेंगे।

keva bio energy card-1

मिथुन :- नई योजना का प्रारंभ करने के लिए आज अनुकूल दिन है। सरकारी लाभ तथा उच्चाधिकारियों से कार्य का उचित फल भी मिल सकता है। भाई-बंधु तथा अड़ोस-पड़ोस के लोगों से हुआ मनमुटाव दूर हो सकता है। वैचारिक रुप से परिवर्तन की संभावनाएं अधिक हैं। आर्थिक विषयों में सावधानी बरतें।

कर्क :- शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता रहेगी। निराशा और असंतोष की भावना मन में बनी रहेगी। सगे-संबंधियों के साथ भ्रांति न हो इसका विशेष घ्यान रखिएगा। विद्यार्थियों को अभ्यास का अपेक्षित परिणाम नहीं मिलेगा। अनैतिक प्रवृत्तियों से दूर रहें।

सिंह :- आज आत्मविश्वास कूट-कूटकर भरा रहेगा। किसी भी कार्य को करने के लिए आप त्वरित निर्णय भी ले सकते हैं। पिता तथा बडों की ओर से लाभ होगा। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। वाणी और वर्तन में उग्रता दूर करने की सलाह गणेशजी देते हैं। क्रोध ज्यादा करने से स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

कन्या :- आज आपके अहम् का किसी दूसरे व्यक्ति के अहम् के साथ टकराव न हो इसका ध्यान रखें।शारीरिक थकान और मानसिक तनाव अधिक रहेगा। मित्रों के साथ किसी बात पर आपका मनमुटाव होगा। स्वभाव में आवेश और क्रोध की मात्रा अधिक रहेगी। धार्मिक कार्यों के पीछे धन का खर्च हो सकता है। आकस्मिक धन का खर्च हो सकता है। झगड़े में न पड़ें।

keva-00

तुला :- आज का दिन शुभफलदायी है। आज आपको भिन्न-भिन्न लाभ होने के योग हैं। दोस्तों से मिलना-जुलना और कुछ मनोहर स्थलों पर घूमने जाने की संभावना है। गृहस्थ जीवन में पुत्र एवं पत्नी से सुख की प्राप्ति होगी। धनप्राप्ति के योग हैं। आय में वृद्धि हो सकती है। व्यापारी वर्ग को अच्छा लाभ मिल सकता है। स्त्री मित्रों से लाभ होगा। उत्तम वैवाहिक सुख की प्राप्ति होगी।

वृश्चिक :- आज का दिन शुभफलदायी है। आरोग्य अच्छा रहेगा। धनलाभ का योग है। व्यापारियों को व्यापार के हेतु बाहर जाने के योग है। मित्रों और सम्बंधियों से लाभ होगा। संतान की संतोषकारक प्रगति होगी। आपके गृहस्थजीवन में आनंद और उल्लास बना रहेगा। आपके सभी कार्य बिना अवरोध के संपन्न होंगे। मान-सम्मान मिल सकता है। नौकरी, व्यवसाय में पदोन्नति होगी। उच्च पदाधिकारियों एवं बड़े-बुजुर्गों की कृपा दृष्टि रहेगी।

धनु :- आज कोई भी खतरनाक कदम आपको कठिनाई में डाल सकता है। कोई भी कार्य करने में उमंग- उत्साह का अभाव रहेगा। शारीरिक तथा मानसिक रूप से व्यग्रता और चिंताजनक समय व्यतीत होगा। नौकरी-व्यवसाय में तकलीफ और अवरोध निर्मित होंगे। आफिस में उच्च पदाधिकारियों के साथ वाद-विवाद में पड़ने से हानि होने की संभावना है। प्रतिस्पर्धियों से सावधान रहें।

मकर :- आपकी ऑफिस एवं व्यवसाय क्षेत्र में आज परिस्थिति अनुकूल रहेगी। ऑफिस के कार्य आप निपुणता से कर पाएंगे। व्यावहारिक तथा सामाजिक कार्य के लिए बाहर जाने के अवसर मिल सकते हैं। खान-पान एवं घूमने-फिरने में ध्यान रखिएगा। आकस्मिक खर्च के योग हैं। भागीदारों के साथ आंतरिक मतभेद बढेगा। क्रोध और निषेधात्मक विचार से अपने आपको दूर रखें। नए कार्य का प्रारंभ आज न करें।

कुंभ :- आज आप में दृढ मनोबल और आत्मविश्वास छलकता हुआ नजर आएगा। प्रणय प्रसंग आपके दिन को आनंदित बनाएंगे। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों के साथ पहचान होगी और मित्रता बढेगी। छोटे प्रवास या आनंददायी पर्यटन होंगे। रुचिकर भोजन और नए वस्त्रों से मन अति प्रसन्न होगा। विवाहितों को उत्तम वैवाहिक सुख की प्राप्ति होगी। समाज में आपके मान में वृद्धि होगी। वाहनसुख प्राप्त होगा।

मीन :- आज आप का दिन शुभफलदायी है। आप में दृढ मनोबल एवं आत्मविश्वास का संचार होगा। आरोग्य खूब अच्छा रहेगा। घर में शांति और आनंद का वातावरण बना रहेगा। दैनिक कार्य अच्छी तरह से कर पाएंगे। प्रतिस्पर्धियों के सामने विजय प्राप्त होगी। स्वभाव में उत्तेजना रहेगी, इसलिए मर्यादापूर्वक बोलें और विनम्रतापूर्वक बात करें। मायके से समाचार आ सकते हैं। सहकर्मियों एवं नौकरों का सहयोग मिलेगा।

 

Check Also

गरबा पांडाल में सभी को लगाना होगा तिलक, गैर हिंदुओं के प्रवेश पर रोक लगे

हिंदू जनजागृति समिति का आह्वान न्यूज नजर डॉट कॉम नवरात्रि, श्री आदिशक्ति की उपासना, मांगल्य और …