News NAZAR Hindi News

आज गुरुवार 13 july का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, पढ़िए राशिफल

 

 

आषाढ़ मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्थी तिथि, वार गुरुवार, सम्वत 2074, वर्षा ऋतु, रवि दक्षिणायन, 14.45 बजे बाद पंचमी तिथि प्रारम्भ

मेष :- आपका दिन सामाजिक प्रवृत्तियों और मित्रों के साथ की दौड़-धूप में बीत सकता है। सरकारी कामों में सफलता मिल सकती है। अविवाहितों के लिए विवाह का योग बन सकता है।
वृषभ :- आज नए काम शुरू कर सकते हैं। नौकरी पेशावालों के लिए आज का दिन शुभ है। गृहस्थ जीवन में सुख- शांति रहेगी। अधूरे कार्य पूरे होंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। सरकार की तरफ से लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

मिथुन :- आपको थोड़ी प्रतिकूलताओं का सामना करना पड़ सकता है। शरीर में स्फूर्ति का अभाव रह सकता है। कार्यस्थल पर सहकर्मियों का व्यवहार आपको निराश कर सकता है। उच्च पदाधिकारियों के साथ वाद- विवाद में न पड़ें।

कर्क :- आज क्रोध और नकारात्मक विचार आपका मानसिक स्वास्थ हर सकते हैं। खान-पान पर ध्यान रखें वरना स्वास्थ्य खराब होने की संभावना है। खर्च में वृद्धि होने से आर्थिक तंगी का अनुभव हो सकता है। नए काम की शुरुआत न करें।

सिंह :- आज जीवनसाथी के साथ मनमुटाव होने की आशंका है। व्यापारी अपने भागीदारों के साथ धैर्य से काम लें। विपरीत लिंग के व्यक्तियों के साथ मुलाकात बहुत आनंददायक नहीं होगी। ईश्वर का स्मरण करें।

 

कन्या :- आज का दिन अनुकूल है। घर में सुख- शांति स्थापित होगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। बीमार व्यक्तियों के स्वास्थ्य में सुधार होगा। आर्थिक लाभ की प्राप्ति होने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में भी सभी का सहयोग मिलेगा।
तुला :- आज आपकी कल्पना और सृजनशक्ति की प्रगति से आप संतोष अनुभव करेंगे। व्यर्थ वाद-विवाद या चर्चा में न पड़ें। प्रिय व्यक्ति के साथ मुलाकात सुखद रहेगी। दिन ठीक-ठाक बीतेगा।

वृश्चिक :- आज आपको मानसिक और शारीरिक अस्वस्थता का अनुभव हो सकता है। माता का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। आर्थिक नुकसान और सार्वजनिक जीवन में मानहानि होने की संभावना है। बड़े सौदे करने से बचें।


धनु :- आज लघु यात्रा की संभावना है। मन शांत और प्रसन्न रहेगा। भाई-बहनों के साथ अधिक मेल-जोल रहेगा। नए काम की शुरुआत आज के दिन कर सकते हैं। सगे-सम्बंधियों तथा मित्रों का आपके यहां आगमन हो सकता है।

मकर :- आज आप वाणी पर संयम रखें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शेयर- सट्टे की प्रवृत्तियों में पूंजी निवेश की संभावना है। विद्यार्थियों का अध्ययन में मन नहीं लगेगा। गृहणियां मानसिक असंतोष की भावना अनुभव कर सकती हैं।

कुंभ :- आज आपका दिन शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ और ताजगी से भरा रहेगा। आर्थिक दृष्टि से आपका दिन लाभदायी हो सकता है। नकारात्मक, विचारों को दूर रखने से लाभ होगा।
मीन :- आज आपको एकाग्रता का अनुभव होगा। स्वजन से दूर जाना पड़ सकता है। कोर्ट- कचहरी और किसी की जमानत से जुड़े काम में सावधानी बरतें। अल्पकालीन लाभ लेने का लालच न करें।

यह भी पढ़ें

 

सावन में भोलेनाथ को बिल्वपत्र चढ़ाकर खुश करें, मिलेगा मनचाहा वरदान