News NAZAR Hindi News

आज आपका दिन कैसा बीतेगा, पढ़ें 11 सितम्बर सोमवार का राशिफल


भाद्रपद मास, कृष्ण पक्ष, षष्ठी तिथि, वार सोमवार, सम्वत 2074, शरद ऋतु, रवि दक्षियायन, 27.15 बजे बाद सप्तमी तिथि प्रारम्भ
मेष :- आज दिन के प्रारंभ में नए कार्य का आरंभ करने के लिए आप उत्साहित रहेंगे। शरीर और मन स्वस्थ रहेगा। स्नेही मित्रों तथा स्वजनों के साथ स्नेहमिलन के समारोह में जाना हो सकता है। परंतु मध्याह्न के बाद किसी कारणवश आपका स्वास्थ्य नरम रहेगा।

वृषभ :– आज घर के सदस्यों के साथ आप आवश्यक चर्चा करेंगे। घर की सजावट में परिवर्तन करने के लिए आपकी रुचि बढे़गी। माता के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। कार्यालय में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ संबंधों में सुधार आएगा।

मिथुन :– आज पारिवारिक और व्यावसायिक क्षेत्र में आपका दिन बहुत अच्छी तरह से बीतेगा। दोनों स्थलों पर आवश्यक विषयों के संबंध में चर्चा के बाद निर्णायक स्थिति का निर्माण हो सकता है।

कर्क :– आज आपका व्यवहार न्यायपूर्ण रहेगा। निर्धारित किए गए कार्य को करने की प्रेरणा मिलेगी। परंतु प्रयास करने पर ऐसा अनुभव होगा कि जितने भी प्रयत्न आप कर रहे हैं, वह उल्टी दिशा में जा रहे हैं।

सिंह : – आज दिन के प्रारंभ में शारीरिक और मानसिकरूप से स्वास्थ्य और व्यग्रता का अनुभव होगा। क्रोध की मात्रा अधिक रहने से किसी के साथ मनमुटाव होगा। ईश्वर का स्मरण करें।

कन्या :– आज नए कार्य और प्रवास न करना उचित रहेगा। प्रेम और धिक्कार की राग-द्वेष जैसी भावनाओं को छोड़कर समतापूर्वक व्यवहार करने का आज दिन है। आध्यात्मिक क्षेत्र में सिद्धियां प्राप्त होने का योग है।

तुला :– आज दिन का प्रारंभ आनंदप्रद रहेगा। विचारों में उग्रता और अधिकार की भावनाएं मन में रहेंगी। आर्थिक लाभ और प्रवास की संभावना है। आत्मविश्वास से काम सँवरेंगे।

वृश्चिक : – आज बौद्धिक कार्यों को करने के लिए तथा जनसंपर्क बनाने, लोगों के साथ घुले-मिले रहने के लिए दिन अच्छा है। छोटे प्रवास की संभावना है। धन-संबंधि कार्य करने के लिए समय शुभ है।

धनु :– आज शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य के लिए संभलकर रहें। अधिक श्रम के बाद कार्य में सफलता नहीं मिले तो निराश न हों। आत्मविश्वास बनाए रखें। प्रवास-पर्यटन को आज हो सके तो टाल दें।

मकर :– आज आप कुछ अधिक संवेदनशील रहेंगे। आपकी भावना को भी ठेस पहुंच सकती है। भावनावश कोई निर्णय न लें। वाहन चलाते समय ध्यान रखिएगा। आपत्तिकर विचार, व्यवहार और आयोजन से दूर रहें।

कुंभ :– आज कोई बड़ा निर्णय न लेना हित में होगा।अलबत्ता नए कार्य का प्रारंभ करने के लिए आज दिन बहुत अनुकुल है। मध्याह्न के बाद आपकी मानसिक व्यग्रता में वृद्धि होगी। ईश्वर का स्मरण करें।

मीन :– आज अपने स्वार्थी व्यवहार पर काबू रखें। विस्तृत सोच के साथ निर्णय लें। घर, कुटुंब तथा व्यावसायिक क्षेत्र में समाधानकारी व्यवहार अपनाने से वातावरण आपके पक्ष में रह सकता है। वाणी पर संयम रखने से आप विवाद को टाल सकेंगे।