News NAZAR Hindi News

पेट्रोल के दाम आज नवें दिन भी घटे, जानिए ताजा रेट

अजमेर। पेट्रोल के दाम में आज शुक्रवार को नवें दिन भी लगातार कमी हुई है।
गत लम्बे समय से रोजाना पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से लोग परेशान रहे। मगर अब सात दिन से थोड़ी-थोड़ी राहत मिलने से पेट्रोल-डीजल सस्ता होने की उम्मीद जगी है।
गत बुधवार को भाव यथावत रहे। इसके बाद गत गुरुवार से लगातार पेट्रोल-डीजल के दाम कम हो रहे हैं। आज शुक्रवार को पेट्रोल 81.07 रुपए प्रतिलीटर पर आ गया है।


आगरा गेट स्थित स्वास्तिक पेट्रोल पम्प के संचालक राजेश अम्बानी ने बताया कि यह रेट एचपीसीएल अजमेर शहरी क्षेत्र के हैं।

आज के रेट
Date.     26.10.2018

Petrol.        81.07

Diesel.      76.81

POWER      83.90

TURBO.     80.03