Breaking News
Home / breaking / बीजेपी नेता के बेटे ने घर में पंखे से फांसी लगाकर  कर ली आत्महत्या

बीजेपी नेता के बेटे ने घर में पंखे से फांसी लगाकर  कर ली आत्महत्या

अलवर। शहर के अरावली विहार थाना क्षेत्र में कल देर रात एक युवक ने अपने ही घर के कमरे में पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक भाजपा मंडल अध्यक्ष का बेटा है। पुलिस को अब तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, जिससे आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा सके।
सोनावा डुंगरी निवासी राजेन्द्र सैनी, जो भाजपा के मंडल अध्यक्ष हैं, के 22 वर्षीय बेटे गौरव उर्फ अंशुल सैनी ने कल देर रात अज्ञात कारणों के चलते अपने कमरे में फांसी का फंदा लगा लिया। सुबह देर तक जब गौरव अपने कमरे से बाहर नहीं आया तो परिवार के लोगों को शक हुआ। उसके कमरे में देखने पर गौरव पंखे से लटका हुआ दिखाई दिया।
परिजनों ने तुरंत उसे नीचे उतारा और जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना के आधार पर अरावली विहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और  घटनाक्रम की जानकारी ली। परिवार के लोगों ने पुलिस को लिखित शिकायत भी दी है। अभी तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं लग पाया है। कोई सुसाइड नोट तक भी नहीं मिला है, जिससे आत्महत्या के कारणों का पता लग सके। पुलिस गहनता से मामले की जांच कर रही है।
सूचना मिलने के बाद भाजपा कार्यकर्ता व राज्य सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा ने भी वहां पहुंचकर परिवार के लोगों से पूरे मामले की जानकारी ली और परिवार के लोगों का ढांढस बंधाया। युवक की आत्महत्या के कारण केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने भी आज अलवर दौरे के सभी कार्यक्रम निरस्त कर दिए हैं।

यह भी देखें : रातोरात हटाए समुदाय विशेष के अवैध कब्जे

 

Check Also

कांग्रेस छोड़ बीजेपी में आए पार्षदों पर गोमूत्र-गंगाजल छिड़का, किया शुद्धिकरण

जयपुर। नगर निगम हेरिटेज में कार्यवाहक मेयर कुसुम यादव के पदभार ग्रहण के दौरान कांग्रेस …