Breaking News
Home / breaking / अस्पताल में बीमार मां से मिलने आई महिला से दुष्कर्म, मचा हड़कम्प

अस्पताल में बीमार मां से मिलने आई महिला से दुष्कर्म, मचा हड़कम्प

जालंधर। जालंधर के शहीद बाबू लाल सिंह सिविल अस्पताल में मां का इलाज कराने पहुंची महिला के साथ बेसमेंट में ले जाकर रेप करने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने पुलिस को बयान दर्ज करवाने से मना कर दिया है। रेप की सूचना मिलते ही सिविल अस्पताल प्रशासन और पुलिस में हड़कंप मच गया।
घटना का पता तब चला जब 25 वर्षीय शादीशुदा महिला ने शोर मचाया। आरोपी मौके से भाग निकला। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी इंस्पेक्टर हरदेव सिंह पुलिस पाटी सहित सिविल अस्पताल पहुंचे। आरोपी की पहचान के लिए मेडिकल सुपरिंटेंडेंट दफ्तर में लगे सीसीटीवी कैमरे चैक किए जा रहे हैं। थाना प्रभारी के साथ एसएमओ डॉ. वरिंदर कौर और डा. परमजीत सिंह भी मौजूद हैं।
पीड़ित महिला शादीशुदा है और उसके 2 बच्चे भी हैं। वह नकोदर के पास एक गांव से अस्पताल में उपचाराधीन बीमार मां से मिलने पहुंची थी। महिला के मुताबिक दोपहर करीब दो बजे वह सीढ़ियों से नीचे उतर रही थी तो एक व्यक्ति उसे जबरदस्ती बेसमेंट में ले गया। वहां उसके साथ मारपीट कर दुष्कर्म किया। आरोपी ने उसके गले को कपड़े से भी दबाया और उसका मोबाइल फोन ले लिया। करीब सवा दो बजे वह चीखती हुई बेसमेंट से बाहर निकली और अस्पताल में मौजूद सुरक्षा कर्मचारियों को पूरी बात बताई।
महिला का कहना है कि उसके साथ दुष्कर्म करने वाले को सामने आने पर वह पहचान सकती है। थाना 4 के प्रभारी हरदेव सिंह ने कहा कि पहले सूचना पुलिस के पास आई थी कि महिला के साथ रेप हुआ है, लेकिन जब महिला को बयान दर्ज करवाने को कहा तो उसने साफ मना कर दिया। पुलिस सीसीटीवी चेक कर रही है और साथ ही महिला का मेडिकल भी करवाएगी।

Check Also

केदारनाथ यात्रा मार्ग की युद्ध स्तर पर मरम्मत जारी, 29 जगह से टूटा था

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ में जून 2013 की आपदा के जख्म अभी भी भरे नहीं हैं। तब से लेकर …