Breaking News
Home / breaking / पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह का निधन, भरतपुर से सांसद बने अजमेर में पढ़े थे

पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह का निधन, भरतपुर से सांसद बने अजमेर में पढ़े थे

नई दिल्ली। पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह का बीती देर रात गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। वह 93 वर्ष के थे। वह पिछले कुछ समय से बीमार थे और मेदांता अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। नटवर सिंह ने मई 2004 से दिसंबर 2005 तक डॉ. मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली संप्रग सरकार में विदेश मंत्री के रूप में कार्य किया था।
पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक निधन के वक्त उनके बेटे अस्पताल में ही थे और परिवार के कई अन्य सदस्य अंतिम संस्कार के लिए रविवार को दिल्ली पहुंचे।।

भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी से देश के विदेश मंत्री तक के औहदे पर पहुंचने वाले नटवर सिंह राजस्थान के भरतपुर जिले के रहने वाले थे। नटवर सिंह की प्रारंभिक शिक्षा अजमेर के मेयो कॉलेज से हुई थी। इसके बाद उन्होंने ग्वालियर के सिंधिया कॉलेज से पढ़ाई की, साथ ही इनकी उच्च शिक्षा सेंट स्टीफंस कॉलेज से हुई। बाद में उन्होंने इंग्लैंड के कैंब्रिज विश्वविद्यालय से पढ़ाई की।  इनके पिता भरतपुर के पूर्व राजपरिवार में अहम पद पर कार्यरत थे।

वर्ष 1984 में जीता था पहला चुनाव
1953 में नटवर सिंह को भारतीय विदेश सेवा (IFS) के लिए चुना गया और 31 साल तक उन्होंने सेवाएं दीं।  उन्होंने चीन, न्यूयॉर्क, पोलैंड, इंग्लैंड, पाकिस्तान, जमैका और जाम्बिया सहित कई देशों में सेवा की। इंदिरा गांधी के निधन के बाद नटवर सिंह ने 1984 में विदेश सेवा से इस्तीफा देने के बाद कांग्रेस के टिकट पर भरतपुर से लोकसभा चुनाव लड़ा और जीता। इसके बाद उन्हें राज्यमंत्री का पद मिला।

यह भी पढ़ें

इंडियन ऑयल के पेट्रोल पम्प पर जिंदा जल जाता ग्राहक, बाल-बाल बची जान

 

यह भी पढ़ें

पेट्रोल पम्पों पर ग्राहकों की जान खतरे में, पेट्रोलियम कम्पनियों को नहीं फिक्र

Check Also

20 सितम्बर शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

  अश्विन मास, कृष्ण पक्ष, तृतीया तिथि, वार शुक्रवार, सम्वत 2081, शरद ऋतु, रवि दक्षिणायन, …