Breaking News
Home / breaking / पति ने गुस्से में काट लिया खुद का गुप्तांग, पत्नी के असहयोग से था नाराज

पति ने गुस्से में काट लिया खुद का गुप्तांग, पत्नी के असहयोग से था नाराज

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पत्नी पर असहयोग का आरोप लगाते हुए एक पति गुस्से में अपना गुप्तांग ही काट लिया। आनन-फानन उसे एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। यह घटना सुहवल थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई है।
सुवहल थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी शख्स की 30 वर्ष पहले शादी हुई थी। एक पुत्र और दो पुत्रियां हैं। जिसमें सभी की शादी हो चुकी है। शख्स अपने चार भाइयों में सबसे बड़ा है, जो गांव में ही रहकर राजमिस्त्री का काम करता है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक पति-पत्नी में पिछले कई साल से वैवाहिक जीवन को लेकर आपस में तनाव चल रहा है। चर्चा है कि वो पत्नी के कारण ही अलग रहने लगा था। पत्नी पर असहयोग का आरोप लगाते हुए उसने इस घटना को अंजाम दिया है।

उधर, पति को लहूलुहान हालत में देख पत्नी दहाड़े मारकर रोने लगी। आनन-फानन घायल शख्स को एक अस्पताल ले जाया गया। जहां उसे भर्ती कराया गया है, उसकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।

उधर, परिजन इस घटना को लेकर कुछ भी बोलने से बचते नजर आ रहे हैं। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक राजेश त्रिपाठी का कहना है कि उन्हें इस घटना की जानकारी नहीं है। अगर लिखित सूचना परिजनों के द्वारा मिलेगी तो विधिक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी देखे

अमरनाथ यात्रा में ड्राई फ्रूट का भंडारा जारी है

 

Check Also

भगवान शिव पर कांग्रेस विधायक ने दिया आपत्तिजनक बयान

  श्योपुर। मध्य प्रदेश के श्योपुर से कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल के भगवान शिव पर …