Breaking News
Home / breaking / 13 साल की सौतेली बेटी से रेप कर प्रेगनेंट करने वाला पिता अरेस्ट

13 साल की सौतेली बेटी से रेप कर प्रेगनेंट करने वाला पिता अरेस्ट

मदुरै। तमिलनाडु में मदुरै जिले के टी कल्लीपट्टी गांव में पुलिस ने 13 वर्षीय सौतेली बेटी के साथ दुराचार करने के आरोप में उसके पिता को गिरफ्तार किया है। चिकित्सा जांच के दौरान यह बच्ची गभर्वती और एचआईवी संक्रमित पाई गई।

पुलिस सूत्रों ने यहां बुधवार को बताया कि आरोपी व्यक्ति को  गिरफ्तार किया गया। पीड़िता को पेट में गंभीर दर्द के बाद सरकारी राजाजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने जांच में पाया कि पीड़िता 18 सप्ताह की गर्भवती है। चिकित्सा जांच में इस बात का भी खुलासा हुआ है कि पीड़िता एचआईवी संक्रमित है।

 

डाॅक्टरों की बार-बार काउंसिलिंग के बावजूद पीड़िता ने गर्भवती होने के बारे में खुलासा करने से इन्कार कर दिया। इसके बाद जीआरएच अधिकारियों ने पुलिस और जिला बाल कल्याण (सीडब्ल्यूसी) अधिकारियों काे अलर्ट किया।

पुलिस और सीडब्ल्यूसी अधिकारियाें की जांच में पीड़िता ने स्तब्ध करने वाला खुलासा करते हुए कहा कि उसके सौतेले बाप ने बार-बार उसके साथ बलात्कार किया जिसके कारण वह गर्भवती हुई। सौतेला बाप उसके साथ घिनौनी हरकत तब करता था जब उसकी मां और बड़ी बहन घर से बाहर हुआ करती थी।

जांच के दौरान इस बात का भी खुलासा हुआ कि पीड़िता, उसकी बड़ी बहन और मां केरल की इडुक्की की मूल निवासी हैं तथा 11 साल पहले पिता के निधन के बाद वे सभी मदुरै आ गई। पीड़िता की मां ने आरोपी से सात वर्ष पहले शादी की थी और उसके साथ एक घर में रहती थीं।

गत वर्ष सितंबर में इस व्यक्ति ने सौतेली बेटी के साथ कई बार दुष्कर्म किया था। पुलिस ने उसके खिलाफ पोक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी सौतेले बाप को गिरफ्तार करने के बाद जब उसकी और उसकी पत्नी (पीड़िता की मां) की चिकित्सा जांच कराई तो वे दोनों भी एचआईवी संक्रमित पाए गए।

Check Also

28 सितंबर शनिवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

अश्विन मास, कृष्ण पक्ष, एकादशी तिथि, वार शनिवार, सम्वत 2081, शरद ऋतु, रवि दक्षिणायन, दोपहर …