Breaking News
Home / breaking / भगवान कृष्ण के जन्मस्थान के पास से मस्जिद हटाने का पुजारियों ने किया विरोध

भगवान कृष्ण के जन्मस्थान के पास से मस्जिद हटाने का पुजारियों ने किया विरोध

 

मथुरा। पुजारियों के एक संगठन ने मथुरा में भगवान कृष्ण के जन्मस्थान के पास स्थित शाही ईदगाह मस्जिद को हटाने के लिए अदालत में याचिका दायर किए जाने की आलोचना की है। अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा ने 17वीं सदी की मस्जिद को हटाने के लिए कुछ लोगों द्वारा एक अदालत में याचिका दायर करने की आलोचना की।
 
अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश पाठक ने इस कदम की आलोचना करते हुए कहा कि कुछ बाहरी लोग मंदिर-मस्जिद जैसे मुद्दे उठाकर मथुरा की शांति और सद्भाव को बिगाड़ने का प्रयास कर रहे हैं।
 
पाठक ने कहा कि 20वीं सदी में दोनों पक्षों के बीच समझौता होने के बाद मथुरा में मंदिर-मस्जिद का कोई विवाद नहीं है। उन्होंने कहा कि दोनों समुदायों के बीच सद्भाव है और अगल-बगल में धार्मिक स्थल का अस्तित्व भावनात्मक एकजुटता का उदाहरण है। 

Check Also

28 सितंबर शनिवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

अश्विन मास, कृष्ण पक्ष, एकादशी तिथि, वार शनिवार, सम्वत 2081, शरद ऋतु, रवि दक्षिणायन, दोपहर …