Breaking News
Home / breaking / विदाई के बाद दुल्हन ने रास्ते में नदी में लगाई छलांग

विदाई के बाद दुल्हन ने रास्ते में नदी में लगाई छलांग

 

सवाई माधोपुर। विदाई के बाद पहली बार ससुराल जा रही दुल्हन ने चंबल नदी पर बने पाली पुल पर कार रुकवाई और नदी में छलांग लगा दी। इससे दूल्हा और उसके दोस्तों के होश उड़ गए। सूचना मिलते ही पुलिस भी पहुंच गई और नदी में दुल्हन की तलाश शुरू की। फिलहाल कुछ पता नहीं चल पाया है।

 

मध्यप्रदेश के दांतडा गांव से माली समाज की बारात खंडार क्षेत्र के अल्लाहपुर गांव में आई थी। रात को धूमधाम से सभी शादी संम्पन्न हुई। आज अलसुबह वधु पक्ष ने बारात के साथ दुल्हन को विदा कर दिया। बारात चली गई और दूल्हा और उसके कुछ अन्य साथी दुल्हन को बोलेरो कार में बैठकर खुशी-खुशी अपने घर के लिए रवाना हो गए।

तबीयत खराब होने का बहाना

रास्ते में मध्यप्रदेश-राजस्थान सीमा पर चंबल स्थित पाली पुल पर दुल्हन ने दूल्हे से मन घबराने और उल्टी करने की बात कहकर कार रुकवाई। कार रुकते ही दुल्हन नीचे उतर गई।दूल्हा और दूल्हे के अन्य साथ कुछ समझ पाते, इससे पूर्व ही दुल्हन ने पुल की रेलिंग पकड़कर चंबल में छलांग लगा दी। यह देखकर दूल्हा और उसके सभी साथी हक्के-बक्के रह गए और शोर मचाने लगे। आवाजें सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और नाव की सहायता से दुल्हन की तलाश में जुट गए। इसी बीच सूचना पर खंडार थाना पुलिस और मध्यप्रदेश की सामरसा चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

बारातियों की सूचना पर वधू पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए। उनका भी रो-रोकर बुरा हाल है। खंडार तहसीलदार देवीसिंह भाटी और सवाई माधोपुर से एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची।

शादी के वक्त काफी खुश थी 
परिजन ने बताया कि रात को शादी के वक्त दुल्हन काफी खुश थी और उसने दूल्हे के साथ खूब डांस भी किया था। आज विदाई के बाद ससुराल जाते वक्त अचानक ऐसा क्या हुआ कि दुल्हन ने बीच रास्ते में गाड़ी रुकवाकर चंबल में छलांग लगा दी।

Check Also

पत्नी ने सरेआम पति की जमकर कर दी धुनाई, कपड़े फाड़े

शाहबाद। रामपुर के शाहबाद में पत्नी ने अभद्रता कर रहे पति की जमकर धुनाई कर दी। …