Breaking News
Home / breaking / हिमाचल प्रदेश में पहाड़ियों की चोटियों पर बर्फबारी से ठंड बढ़ी

हिमाचल प्रदेश में पहाड़ियों की चोटियों पर बर्फबारी से ठंड बढ़ी

शिमला। हिमाचल प्रदेश की चोटियों पर बर्फबारी से प्रदेशभर के तापमान में गिरावट आई है जिससे राजधानी तथा अन्य क्षेत्रों में भी ठंड बढ़ गई है। पर्यटक मौसम का आनंद ले रहे हैं।

शुक्रवार रात तक मुख्य पयर्टन नगरी रोहतांग सहित कांगड़ा में धौलाधार के पहाड़ों पर रुक-रुककर बर्फबारी का क्रम जारी रहा। बर्फबारी होने से एकाएक ठंड बढ़ गई है, सुबह शाम लोग गर्म कपड़ों के बिना निकल नहीं पा रहे।

मौसम के बदले मिजाज के चलते मनाली-लेह मार्ग बंद हो गया है। जांस्कर घाटी को जोडने वाले शिंकुला दर्रे में भी हल्की बर्फबारी हो रही है। केलंग में न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री तक पहुंच गया है, जबकि कल्पा में चार डिग्री सेल्सियस रहा।

बीती रात शिमला से ज्यादा ठंडा सोलन रहा। सोलन में न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री जबकि शिमला में 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं मनाली में 6 डिग्री, डलहौजी में 9.9 डिग्री, कुफरी में 8 डिग्री जबकि भुतंर में 10.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डाॅ मनमोहन सिंह ने बताया कि शनिवार को भी राज्य के ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में वर्षा की संभावना है। इसके बाद 23 अक्टूबर से मौसम में फिर बदलाव आएगा, जिससे कुछ क्षेत्रों में वर्षा और ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है।

Check Also

गरबा पांडाल में सभी को लगाना होगा तिलक, गैर हिंदुओं के प्रवेश पर रोक लगे

हिंदू जनजागृति समिति का आह्वान न्यूज नजर डॉट कॉम नवरात्रि, श्री आदिशक्ति की उपासना, मांगल्य और …