Breaking News
Home / breaking / महिलाओं के यौन शोषण के आरोपी योग गुरु आनंद गिरि सिडनी कोर्ट से बरी

महिलाओं के यौन शोषण के आरोपी योग गुरु आनंद गिरि सिडनी कोर्ट से बरी

 

प्रयागराज। साधु संतों की जानी मानी संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत नरेन्द्र गिरी ने बताया कि आस्ट्रेलिया की एक अदालत ने आध्यात्मिक योग गुरू आनंद गिरी पर लगे आरोपों को बे-बनुियाद और मनगढंत बताते हुए उन्हें बरी कर दिया है।

महंत गिरी ने बताया कि सिड़नी अदालत ने आनंद गिरी पर लगे सभी आरोप को बे-बुनियाद एवं मनगढंत पाया। उन्होने बताया कि सिड़नी पुलिस ने मामले की गहराई से छानबीन करने के बाद अदालत को बताया कि आनंद गिरी के खिलाफ लगे सभी आरोप निराधार एवं असत्य हैं। अदालत ने पुलिस द्वारा जांच के कागजात प्रस्तुत करने के बाद अपने फैसले में बेकसूर करार देते हुए आरोपों से बाइज्जत बरी किया।

महंत ने बताया कि सिड़नी अदालत ने आंनद गिरी का जब्त पासपोर्ट तत्काल रिलीज करते हुए उन्हें भारत जाने की अनुमति प्रदान की। उन्होंने बताया कि अदालत ने उन्हें बाइज्जत बरी कर सनातन धर्म का अपमान करने वाले लोगों के मुंह पर जोरदार तमाचा मारा है। गिरी ने बताया कि योग गुरू अगले सप्ताह तक स्वदेश वापस लौटेंगे।

गौरतलब है कि आनंद गिरी पर आस्ट्रेलिया के सिड़नी में दो महिलाओं के साथ अमर्यादित आचरण लगने के बाद अदालत ने देश न छोडने की हिदायत दी गई थी। वह पिछले मई माह में अपने धर्मिक प्रचार के लिए सिड़नी गए थे जहां पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था।

Check Also

गरबा पांडाल में सभी को लगाना होगा तिलक, गैर हिंदुओं के प्रवेश पर रोक लगे

हिंदू जनजागृति समिति का आह्वान न्यूज नजर डॉट कॉम नवरात्रि, श्री आदिशक्ति की उपासना, मांगल्य और …