Breaking News
Home / breaking / गर्मियों की छुट्टी में ननिहाल आयी छह वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म

गर्मियों की छुट्टी में ननिहाल आयी छह वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म

 

मैनपुरी । उत्तर प्रदेश में मैनपुरी जिले के बेवर क्षेत्र में ननिहाल आयी एक मासूम के साथ गांव के एक युवक ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने मंगलवार को बताया कि क्षेत्र के एक गांव में छह वर्षीय बालिका एक दिन पहले ही अपनी ननिहाल आई थी। सोमवार को वह अन्य बच्चों के साथ खेतों में गई थी जहां गांव के ही एक 20 वर्षीय युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना से बालिका लहूलुहान हो गई। परिवार के लोग बालिका को लेकर अस्पताल पहुंचे। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल लाया गया। जहां से उसे सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

 

उन्होने बताया कि परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने घटना का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी सनी पुत्र मनोज बाथम को गांव से ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Check Also

27 सितम्बर शुक्रवार का दिन आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

अश्विन मास, कृष्ण पक्ष, दशमी, वार शुक्रवार, सम्वत 2081, शरद ऋतु, रवि दक्षिणायन, दोपहर 01.20 बजे …