Breaking News
Home / breaking / MP में 65% वोटिंग, जानिए खास-खास बातें

MP में 65% वोटिंग, जानिए खास-खास बातें

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को प्रदेश में 66 प्रतिशत वोटिंग हुई।  2018 में सरकार बनाने के लिए कांग्रेस-भाजपा दोनों की दलों ने एड़ी-चोटी का जोर लगाया लेकिन परिणाम क्या होंगे ये तो 11 दिसंबर को ही पता चल पाएगा।

मतदान की झलकियां

वोट डालने को लेकर परिवार में जमकर चले लाठी-डंडे
मुरैना की सुमावली विधानसभा के गबदापुरा में अलग-अलग पार्टी को वोट डालने को लेकर एक परिवार के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। इस मारपीट में आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वोट डालने के तुरंत बाद मतदाता की मौत
रतलाम में वोट डालने के तुरंत बाद बुजुर्ग मतदाता की मौत हो गई। मतृक का नाम नाथूराम है जो सेमलिया गांव का रहने वाले हैं। मतदाता की उम्र 70 साल बताई जा रही है जो लंबे समय से बिमरी से जूझ रहे थे।

पुलिस ने की मतदाता की पिटाई
खुरई के मतदान केंद्र 58 में पुलिस ने की एक मतदाता की पिटाई। मशीन खराब होने के बाद मतदाताओं ने जताई थी आपत्ति।

कांग्रेस के वोटर पर कुल्हाड़ी से हमला
मुरैना की दिमनी विधानसभा में वोटर पर कुल्हाड़ी से किया गया हमला। BJP के एजेंट पर लगा आरोप। कांग्रेस का बताया जा रहा है घायल वोटर।

मतदान का बहिष्कार
खरगोन भिंड, कटनी, छतरपुर जिले के कई मतदान बूथों पर अभी भी एक भी वोट नहीं डला डला। बता दें कि ग्रामीणों ने अपनी मांगों के चलते चुनाव बहिष्कार का फैसला लिया है।

भिंड में फिर बवाल, एक घायल
EVM मशीन को लेकर भिंड में मतदान बूथ में एक बार फिर झड़प हुई है। यहां हाथापाई में पोलिंग ऐजेंट लहूलुहान हुआ है।

कांग्रेस ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र
EVM की खराबी के बाद इसे लेकर कांग्रेस ने चुनाव आयोग को पत्र लिखा है। कांग्रेस ने पत्र में आयोग से मांग की है कि जिन जगहों पर ईवीएम में खराब हुई उन जगहों पर मतदान का समय बढ़ाया जाए।

लहार में EVM मशीनें तोड़ीं
लहार के रायपुरा पोलिंग बूथ क्रमांक 39 और 40 पर असामाजिक तत्वों ने ईवीएम मशीनें तोड़ दीं। यहां हंगामे और उत्पात की वजह से मतदान फिलहाल रोक दिया गया है। यहां नहीं उपद्रवियों ने तहसीलदार की गाड़ी में भी तोड़फोड़ की।

धार में कार्यकर्ताओं के बीच झड़प
धार में BJP कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जमकर झड़प हुई। दोनों तरफ से कार्यकर्ताओं में जमकर कुर्षियां चलीं। दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता पुलिस हिरासत में।

मतदान का समय बढ़ाया जाए
ईवीएम की खराबी के बाद इसे लेकर कांग्रेस ने चुनाव आयोग को पत्र लिखा है। कांग्रेस ने पत्र में आयोग से मांग की है कि जिन जगहों पर ईवीएम में खराब हुई उन जगहों पर मतदान का समय बढ़ाया जाए।

कमलनाथ बोले: जहां EVM खराब हुई वहां दोबारा मतदान हो
मध्य प्रदेश में ईवीएम की खराबी की खबर के बाद इस पर राज्य के कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि जहां ईवीएम खराब हुई है वहां दोबारा चुनाव कराया जाए।

भिंड में फायरिंग, श्योपुर में हाथापाई
भिण्ड में मतदान केंद्र- 120 और 122 के सामने हुई फायरिंग। मतदान को प्रभावित करने के मकसद से फायरिंग कर औरोपी मौके से फरार। वहीं, श्योपुर में फर्जी वोटिंग को लेकर कांग्रेस और BSP के ऐजेंट आपस में भिड़े और इसके बाद जमकर पथराव हुआ। मामले में पुलिस ने भिंड जिला के एक दर्जन से अधिक कद्दावर नेताओं को नजरबंद किया है।

कैलाश विजयवर्गीय बग्गी में सवार होकर मतदान केंद्र पहुंचे
इंदौर में BJP नेता कैलाश विजय वर्गीय ने अनोखे अंदाज में वोट डाला। वे बग्गी पर सवार होकर मतदान केंद्र पहुंचे।उनकी पत्नी भी बग्गी में सवार थीं।

BJP के पोलिंग एजेंट से प्रचार सामग्री जब्त, एक हिरासत में
भोपाल में बीजेपी के पोलिंग एजेंट से पुलिस ने प्रचार सामग्री जब्त की है। पुलिस ने मौके से एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है।

सिंधिया ने किया मतदान
कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी मतदान किया। उन्होंने कहा कि हवा किस तरफ है आपको पता चल जाएगा। EVM मशीनों में हो रही खराबी पर सिँधिया ने कहा कि इस बारे में आयोग से शिकायत की है।

कई जगहों पर EVM खराब
मध्य प्रदेश में कई जगहों पर EVM खराब होने की खबर के बाद कांग्रेस ने विरोध जताया है। ईवीएम खराब होने से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भोपाल में प्रदर्शन किया है। चुनाव आयोग के मुताबिक पूरे मध्य प्रदेश में अब तक 70 इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनें खराब हुई। जिनमें से राघोगढ़ में 11 ग्वालियर में 4, गुना में 7 मशीनें खराब हुईं। वहीं, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ ने इन मशीनों पर संदेह जताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “जो मशीन खराब होती है और जो उसके स्थान पर बदली जाती है उनके नम्बर जरूर नोट कर लें’।

3 प्रत्याशी नजरबंद
भिंड की लहार विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. गोविंद सिंह, BJP प्रत्याशी रसाल सिंह और BSP प्रत्याशी अमरीश शर्मा गुड्डू को पुलिस ने किया नजरबंद।
चुनाव ड्यूटी पर लगे 3 अधिकारियों की मौत
मध्य प्रदेश में मतदान के दौरान चुनाव ड्यूटी पर लगे 3 अधिकारियों की हार्ट अटैक से मौत हो गई। इनमें एक विशेष पुलिस अधिकारी गुना में और दो अधिकारी इंदौर में चुनावी ड्यूटी पर लगे हुए थे। मृत अधिकारियों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा।

चुनाव से जुड़ी हुई अहम जानकारियां…

मतदाता

कुल मतदाता : 5 करोड़ 3 लाख 94 हजार 86

नए नाम जोड़े गए : 36 लाख 13 हजार

चुनाव मैदान में उम्मीदवार

निर्दलीय : 1094

पुरूष : 2644

महिलाएं : 250

थर्ड जेंडर : 5

कुल उम्मीदवार : 2899

मतदान केंद्र

राज्य में कुल मतदान केंद्र : 65367

संवेदनशील घोषित मतदान केंद्र : 17000

महिलाओं द्वारा संचालित मतदान केंद्र : 3046

कौन सी पार्टी कितनी सीटों पर चुनाव लड़ रही है…

BJP : 230

कांग्रेस : 229

आम आदमी पार्टी : 208

बीएसपी : 227

शिवसेना : 81

सपा : 52

कांग्रेस ने एक सीट अपने सहयोगी शरद यादव के लोकतांत्रिक जनता दल के लिए छोड़ी है।

Check Also

गरबा पांडाल में सभी को लगाना होगा तिलक, गैर हिंदुओं के प्रवेश पर रोक लगे

हिंदू जनजागृति समिति का आह्वान न्यूज नजर डॉट कॉम नवरात्रि, श्री आदिशक्ति की उपासना, मांगल्य और …