Breaking News
Home / breaking / 8 सितम्बर 2017 शुक्रवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल

8 सितम्बर 2017 शुक्रवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल

 

आश्विन मास, कृष्ण पक्ष, द्वितीया तिथि, वार शुक्रवार, सम्वत 2074, शरद ऋतु, रवि दक्षियायन, 10.44 बजे बाद तृतीया तिथि प्रारम्भ, विश्व साक्षरता दिवस

मेष :- आज दिन प्रतिकूल रहेगा। शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। व्यर्थ खर्च की मात्रा भी बढे़गी। पूंजी-निवेश करने के लिए ध्यान रखिएगा। परोपकार करने में गंवाने की नौबत आएगी। लेन-देन करते समय संभलकर लेन-देन कीजिएगा। आध्यात्मिकता के प्रति रुचि अधिक रहेगी। आप लाभ की लालच में न फंसे। निर्णयशक्ति का अभाव दुविधा में डाल देगा।

वृषभ :- आज का दिन आनंद से भरा रहेगा। व्यापार में और आय वृद्धि होने में लक्ष्मीजी की कृपा रहेगी। परिजन और मित्रों के साथ आनंद-प्रमोद का वातावरण आनंदमय रहेगा। नए संपर्क और परिचय व्यापार के क्षेत्र में लाभप्रद रहेंगे। छोटा प्रवास आनंददायी रहेगा। आज पूरे दिन मन में उल्लास से और प्रसन्नता से भरा होगा।

मिथुन :- आज आपका दिन अच्छा है। व्यवसायिक क्षेत्र में कार्य की प्रशंसा होने से उत्साह भी बढे़गा। सहकार्यकरों का भी सहकार प्राप्त होगा। सामाजिक क्षेत्र में भी मान-सम्मान प्राप्त होगा। परिवारजनों के साथ समय आनंदपूर्वक बिता पाएंगे। व्यवसाय में पदोन्नति की संभावना है। सरकारी क्षेत्र के कार्य भी सरलतापूर्वक संपन्न होंगे।

कर्क :- आज भाग्य वृद्धि के योग हैं। विदेश या दूर देश से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। छोटा प्रवास या किसी धार्मिक यात्रा से मन की प्रसन्नता में वृद्धि होगी। शारीरिकरुप से भी आज स्वस्थ रहेंगे। व्यावसायिक क्षेत्र में भी लाभ प्राप्त होगा। आकस्मिक धनप्राप्ति के योग प्रबल हैं। विदेश जाने के प्रयास में और धार्मिक कार्यो में सफलता प्राप्त होगी।

सिंह :-  स्वास्थ्य के प्रति आज अधिक ध्यान रखने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य के पीछे धन का खर्च भी हो सकता है। नकारात्मकता से दूर रहें। आध्यात्मिकता के प्रति रुचि, ध्यान तथा जप आपको उचित मार्ग पर ले जाएंगे। जिससे मानसिक अस्वस्थता बहुत कम हो जाएगी।

कन्या :- आज का दिन आपके लिए शुभ है। यश कीर्ति प्राप्त होने में सरलता रहेगी। व्यापार के क्षेत्र में भागीदारों के साथ सम्बंध में सकारात्मकता बढे़गी। वस्त्राभूषणों की खरीदी से मन आनंदित होगा। मित्रों के साथ प्रवास के योग हैं।

तुला :- आप स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। व्यवसायिक क्षेत्र में लाभ होगा। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। परिजन के साथ आप समय आनंदपू्र्वक बिता सकेंगे। वाणी पर संयम बरतें। खर्च की मात्रा आज बढ़ न जाए इसका भी ध्यान रखिएगा। कार्य में सफलता भी प्राप्त होगी और यश भी प्राप्त होगा।

वृश्चिक :- आज सावधानी से समय बिताएं। संतान के विषय में चिंता रहेगी। विद्यार्थियों को अभ्यास में सफलता प्राप्त होने से उनके उत्साह में वृद्धि होगी। शेयर-सट्टे में पूंजी-निवेश न करने की सलाह है। संभव हो तो यात्रा या प्रवास टाल दीजिए। भविष्य के लिए आर्थिक योजनाएं बनाने के लिए समय अनुकूल है। परिश्रम के अनुसार सफलता भी प्राप्त होगी।

धनु :- आज उत्साह का अभाव रहेगा। मन में अशांति बनी रहेगी। पारिवारिक वातावरण कलेशपूर्ण रहेगा, परिजन के साथ अनबन हो सकती है। स्थावर संपत्ति के दस्तावेज करते समय विशेष ध्यान रखिएगा। धनहानि का योग है। मानहानि न हो इसका ध्यान रखिएगा। माता के स्वास्थ्य के विषय में चिंता रहेगी। छाती में भी पीडा हो सकती है।

मकर :- मित्रों और परिजन के साथ आज का दिन आनंदपूर्वक समाप्त होगा। किसी पर्यटन स्थल पर प्रवास भी हो सकता है । व्यवसाय के लिहाज से समय अनुकूल है। विद्यार्थियों को समय की अनुकूलता रहेगी। प्रतिस्पर्धी परास्त होंगे। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बना रहेगा। आज आर्थिक लाभ होने के संकेत हैं। नए कार्य का शुभारंभ लाभकारी होगा।

कुंभ :- आज आप दुविधा में रहने के कारण ठोस निर्णय लेने में परेशानी महसूस कटेंगे। निरर्थक खर्च से बचें और वाणी पर संयम रखें। विद्यार्थियों को अभ्यास में समय मन की एकाग्रता पर अधिक जोर देना पडे़गा। कार्य सफलता प्राप्त होने में विलंब हो सकता है।

मीन :- आपका दिन अच्छा है। धनप्राप्ति के योग है।
उत्साहपूर्ण वातावरण होने से नए कार्य का प्रारंभ करने की प्रेरणा मिलेगी। पारिवारिक वातावरण में सुख-शांति बनी रहेगी। मित्रों और परिवारजनों के साथ प्रवास पर जाना हो सकता है। धार्मिक यात्रा अथवा धार्मिक कार्य के योग हैं।

Check Also

गरबा पांडाल में सभी को लगाना होगा तिलक, गैर हिंदुओं के प्रवेश पर रोक लगे

हिंदू जनजागृति समिति का आह्वान न्यूज नजर डॉट कॉम नवरात्रि, श्री आदिशक्ति की उपासना, मांगल्य और …