Breaking News
Home / breaking / 1 जुलाई शनिवार को आपका दिन कैसा बीतेगा, पढ़िए आज का राशिफल

1 जुलाई शनिवार को आपका दिन कैसा बीतेगा, पढ़िए आज का राशिफल

 

आषाढ़ मास, शुक्ल पक्ष, नवमी, वार शनिवार, सम्वत 2074, वर्षा ऋतु, रवि दक्षिणायन

 

मेष :- आज दिन की शुरुआत खर्चीली रह सकती है। धैर्यपूर्वक आगे बढ़ते रहें। परिस्थितियों में तेज बदलाव आपके हितकर रहने वाला। व्यक्तिगत उपलब्धियों और पराक्रम प्रदर्शन के लिए ये सप्ताह अच्छा रहने वाला है। दिन उत्तरोत्तर शुभ होगा।

वृश्चिक :- आज आप निजी उपलब्धियों से जुड़े कार्य जल्द पूर्ण करें। देरी से बाधा बढ़ सकती है। न्यायिक मामले उलझाव बढ़ा सकते हैं। बिना सोचे किसी काम को न करें। दिन मिश्रित फलकारक है।

 

मिथुन :- आज दिन शुभ है। अच्छी शुरुआत से लाभ का प्रतिशत तेजी से ऊपर उठेगा। आर्थिक उछाल मिलने का संयोग भी बन सकता है। सक्रियता और प्रभावशीलता पूर्ववत बनी रहेगी।

कर्क :- आप इन दिनों अत्यंत संस्कारी और सामाजिक प्राणी बने हुए हैं। आपसे मिलकर लोगों को खुशी मिल रही है। आज भाग्य, संपर्क और सूचनाओं के संयोग से करियर-कारोबार में शुभता बढ़ेगी।

सिंह :- आज दिन की शुरुआत धीमी रहने के बावजूद आप आज अपेक्षा से बेहतर परिणाम दे सकते हैं। सतर्कता से गति बढ़ाने ध्यान दें। भाग्य की मदद से कामकाज अच्छा होगा। दिन शुभ है।

कन्या :- आज समस्त प्रकार के महत्वपूर्ण कार्य फर्स्ट हाफ में पूरे कर लेने पर जोर दें। देरी और लापरवाही से व्यवधान आने की आशंका है। कामकाज सहज रहेगा। अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। सेहत पर ध्यान दें।

तुला :- आज अप्रत्याशित घटनाक्रम से बढ़ी चिंता और भटकाव में तेजी कमी आएगी। आत्मविश्वास से खुशियां बढाने में सफल होंगे। शारिरिक कष्टों से राहत मिलेगी। दिन औसत रहेगा।

वृषभ :- आज आप महत्वपूर्ण कार्यों को जल्द पूरा कर लेने पर जोर दें। दोपहर बाद परिस्थितियों में बदलाव खर्च बढ़ा सकता है। क्रोध और कड़वी बोली पर काबू रखें। दिन मिश्रित फलकारक है।

धनु :- आज जीत की आदत अच्छी है लेकिन जिद नहीं। किसी बात को लेकर अटकने से खुशियों में अनावश्यक खलल पड़ सकता है। साथी की बात को ध्यान से सुने। दिन उत्तरोत्तर शुभ है।

मकर :- आज आप नेकी कर दरिया में डाल कहावत पर अमल करें। श्रेष्ठ व्यवहार और व्यवहार कुशलता से अच्छे परिणाम अर्जित करेंगे। महत्वपूर्ण व्यक्ति से जितना जल्दी हो सके भेंट कर लें।

कुंभ :- बचत पर जोर देना भी आर्थिक लाभ जितना ही महत्वपूर्ण है। वाणी व्यवहार श्रेष्ठ बने रहेंगे। निजी रिश्तों को सहज बनाए रखने पर जोर दें। जनसंपर्क मजबूत होगा। दिन शुभ है।

मीन :- शक्ति और सामर्थ का प्रदर्शन करने से पहले अवसर और स्थान ठीक है या नहीं, देख लें। सक्रियता और समझ बेहतर बनी रहेगी। खानपान में सुधार होगा। दिन श्रेष्ठ बीतेगा।

Check Also

6 अक्टूबर रविवार को आपके भाग्य में क्या खास, पढ़ें आज का राशिफल

  अश्विन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि, शरद पूर्णिमा, वार रविवार, सम्वत 2081, शरद ऋतु, रवि दक्षिणायन, …