Breaking News
Home / breaking / मंगलवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल

मंगलवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल

Rashifal

 

ज्येष्ठ मास द्वादशी, शुक्ल पक्ष, वार मंगलवार, सम्वत 2074, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, 11.43 बजे बाद त्रयोदशी तिथि प्रारम्भ, वट सावित्री व्रत

add kamal

 

मेष :- सुखमय दांपत्य जीवन का अवसर मिलेगा। बाहर घूमने-फिरने और मनभावन भोजन मिलने का योग है। प्रिय व्यक्ति के साथ प्रेम का सुखद अनुभव प्राप्त कर सकेंगे। आयात-निर्यात के साथ जुड़े व्यापारियों को लाभ और सफलता मिलेगी। आपकी खोई हुई वस्तु वापस मिलने की संभावना है। प्रवास, आर्थिक लाभ और वाहन सुख की संभावना है। वाद-विवाद से दूर रहना हितकर है।
वृषभ :- आपका आज का दिन शुभफलदायक साबित होगा।नौकरी-पेशा वाले वर्ग को लाभ होगा, सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। निर्धारित कार्य सफलतापूर्वक पूरे होंगे। अधूरे कार्य भी पूरे होंगे। आर्थिक लाभ होगा। ननिहाल पक्ष की ओर से आनंदपूर्ण समाचार मिलेगा। बीमारी में राहत महसूस होगी।
मिथुन :- आज संतान और जीवनसाथी के स्वास्थ्य के संबंध में चिंता होगी। वाद-विवाद या चर्चाओं में गहरा न उतरना हित में रहेगा। आत्म सम्मान को ठेस पहुंचेगी तथा स्त्री मित्रों द्वारा खर्च या नुकसान होने की संभावना है। पेट संबंधी बीमारियों से तकलीफ होगी। नए कार्य की शुरुआत और प्रवास न करें।

keva bio energy card-1

कर्क :- आज का दिन ठीक नहीं है। शारीरिक-मानसिक अस्वस्थता का अनुभव होगा। छाती में दर्द या किसी विकार से परिवार में अशांति होगी। स्त्री पात्र के साथ मनमुटाव और तकरार होने की संभावना है। सार्वजनिक रूप से मानहानि होने से दुःख अनुभव करेंगे। समय से भोजन नहीं मिलेगा। अनिंद्रा के शिकार होंगे। धन खर्च तथा अपयश मिलने का योग है।

सिंह :- आज आप प्रसन्नता अनुभव करेंगे। भाई- बहनों के साथ मिलकर घर पर कोई आयोजन करेंगे। मित्रों, स्नेहीजनों के साथ यात्रा करने का योग है। स्वास्थ्य बना रहेगा। आर्थिक लाभ, प्रियजनों की मुलाकात से खुशी होगी। शांत चित्त से नए कार्यों को आरंभ कर सकेंगे। अचानक भाग्य वृद्धि का अवसर मिल सकता है।

कन्या :- परिवार में आज आनंद का वातावरण रहेगा। वाणी की मधुरता और न्यायप्रिय व्यवहार से आप लोकप्रियता प्राप्त करेंगे। आर्थिक लाभ होने की संभावना है। विद्यार्थियों के लिए अनुकूल समय है। शौक-मौज के साधनों में खर्चा होगा। अनैतिक प्रवृत्तियों से दूर रहना उचित होगा।

तुला :- आज आपकी रचनात्मक और कलात्मक शक्ति अधिक निखरेगी। शारीरिक, मानसिक स्वस्थता बनी रहेगी। मनोरंजन की प्रवृत्तियों में दोस्तों तथा परिवारजनों के साथ भाग लेंगे। आर्थिक लाभ होगा। रुचिकर भोजन और वाहन सुख की प्राप्ति होगी। प्रिय व्यक्ति से मुलाकात तथा कार्य सफलता का योग है। दांपत्य जीवन में विशेष मधुरता रहेगी।

वृश्चिक :- आनंद-प्रमोद, मनोरंजन के पीछे धन का व्यय होगा। मानसिक चिंता एवं शारीरिक कष्ट के कारण आप परेशान रहेंगे। स्वभाव में कुछ उग्रता रहेगी, इसलिए झगडे़ से दूर रहें। संबंधियों के साथ कोई कुप्रसंग की संभावना है। मानहानि या धनहानि की संभावना है। अदालती कार्यों में संभलकर रहिएगा। असंयमित व्यवहार परेशानी में डाल सकता है।

धनु :- आर्थिक, सामाजिक और पारिवारिक दृष्टि से आपके लिए आज का दिन लाभदायी है। गृहस्थ-जीवन का संपूर्ण आनंद आप प्राप्त कर पाएंगे। मित्रों के साथ किसी रमणीय स्थल पर घूमने जा सकते हैं। जीवनसाथी की खोज करने वालों के लिए विवाह योग है। पुत्र और पत्नी की ओर से आप को कुछ लाभ मिलेगा। आय में वृद्धि तथा व्यापार में लाभ मिलने का दिन है। स्त्री मित्रों से लाभ होगा।

मकर :- व्यापार के क्षेत्र में लाभ होने का योग है। वसूली, प्रवास, आय आदि के लिए शुभ दिन है। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी या नौकरी में उच्च पदाधिकारियों द्वारा आपके काम की प्रशंसा होगी। पदोन्नति के योग की संभावना बढ़ेगी। पिता से लाभ होगा। प्रतिष्ठा में वृद्धि होने के आसार हैं।

कुंभ :- आज आपको बेचैनी, थकान का सामना करना पड़ेगा। शरीर में स्फूर्ति का अभाव रहेगा। ऑफिस तथा काम-काज की जगह उच्च पदाधिकारियों की नाराजगी का शिकार बनना पड़ेगा। शौक-मौज और घूमने- फिरने में खर्चा होगा। लंबी यात्रा होगी। विदेश से समाचार मिलेगा। संतानों का प्रश्न आपको उलझन में डालेगा।

मीन :- बीमारी की वजह से खर्चा हो सकता है। अन्य कामकाज में भी आपको थोड़ी प्रतिकूलता का अनुभव करना पड़ेगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ मनमुटाव की संभावना है। आकस्मिक धन लाभ आपकी तकलीफें दूर कर देगा। आध्यात्मिकता और देशभक्ति मन को शांति देंगे।

Check Also

पत्नी ने सरेआम पति की जमकर कर दी धुनाई, कपड़े फाड़े

शाहबाद। रामपुर के शाहबाद में पत्नी ने अभद्रता कर रहे पति की जमकर धुनाई कर दी। …