Breaking News
Home / breaking / रविवार को कैसा बीतेगा आपका दिन, पढ़ें आज का भाग्यफल

रविवार को कैसा बीतेगा आपका दिन, पढ़ें आज का भाग्यफल

Rashifal

 

4 जून, ज्येष्ठ मास, शुक्ल पक्ष दशमी, वार रविवार, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण

 

add kamal

मेष :- उग्रता और जिद्दी व्यवहार रहेगा। परिश्रम के बाद भी निर्धारित सफलता न मिलने से मन खिन्न रहेगा। स्वास्थ्य भी कमजोर रहेगा। यात्रा के लिए योग्य समय नहीं है। संतान को लेकर चिंता हो सकती है। किसी भी मामले में बिना विचारे कदम न बढ़ाएं, नुकसान हो सकता है। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी।
वृषभ :- आज आपकी कार्य सफलता में दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास की भूमिका होगी। पितृ पक्ष की तरफ से लाभ होगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन शुभ है। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। संतान के पीछे पैसे खर्च होंगे। संपत्ति सम्बंधी कानूनी दस्तावेज से जुड़े काम आज न करें।

मिथुन :- ताजगी और स्फूर्ति का अनुभव करेंगे। भाग्यवृद्धि के अवसर आएंगे। तेजी से बदलते हुए विचार आपको उलझा सकते हैं। नए कार्य प्रारंभ कर सकेंगे। मित्रों, सगे- स्नेहियों और पड़ोसियों के साथ सम्बंध सौहार्दपूर्ण रहेंगे। आर्थिक दृष्टि से लाभ होने का योग है।

कर्क :- हताशा महसूस होगी। परिवार में सदस्यों के साथ गलतफहमी और मनमुटाव की आशंका है। आपके अहंकार से किसी को चोट पहुंच सकती है। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन एकाग्र नहीं रहेगा। धन खर्च में वृद्धि होगी। असंतोष की भावना से मन घिरा रहेगा। अनैतिक प्रवृत्तियों से दूर रहें।

keva bio energy card-1

सिंह :- वैवाहिक जीवन में मधुरता का अनुभव करेंगे।आत्मविश्वास और त्वरित निर्णय लेकर आगे बढ़ सकेंगे। समाज में मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। वाणी, व्यवहार में उग्रता और किसी के साथ अहंकार का टकराव होने की आशंका बनी हुई है। पिता या बुजुर्गों द्वारा लाभ प्राप्त होगा। स्वास्थ्य के सम्बंध में थोड़ी शिकायत रहेगी।

कन्या :- शारीरिक और मानसिक चिंता से परेशान रहेंगे। किसी के साथ झगड़े-झंझट में न पड़ें। आकस्मिक धन खर्च होगा। दांपत्यजीवन में खटास पैदा हो सकती है। मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य खराब होगा। नौकर वर्ग से परेशानी का अनुभव होगा।

तुला :- गृहस्थ जीवन में सुख-शांति का अनुभव करेंगे। स्त्री मित्रों से मुलाकात होगी। उत्तम वैवाहिक सुख की प्राप्ति होगी। अविवाहितों के वैवाहिक संयोग बनेंगे। आज विविध क्षेत्र में लाभ मिलने से आप शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ और प्रफुल्लित रहेंगे। मित्रों के साथ मुलाकात, रमणीय स्थानों पर प्रवास पर्यटन का आयोजन आज आपके दैनिक कार्यों का हिस्सा बनेंगे।

वृश्चिक :- आज नौकरी-व्यवसाय में प्रगति होगी। आपका हर काम निर्विघ्न रूप से पूरा होगा। गृहस्थ जीवन में आनंद छाया रहेगा। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। उच्च पदाधिकारियों से धन लाभ होगा। व्यापारी वर्ग की बकाया राशि के पैसे मिलेंगे। संतान की प्रगति से मन खुश रहेगा। शारीरिक स्वास्थ्य बना रहेगा। मित्रों, स्नेहीजनों से लाभ होंगे।

धनु :- मानसिक तौर पर चिंता और व्यग्रता बनी रहेगी। व्यवसाय से जुड़ी परेशानियां सामने आ सकती हैं। आज स्वास्थ्य कुछ नरम-गरम रहने की आशंका है। शारीरिक रूप से अशक्ति और आलस्य की भावना रहेगी। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। किसी भी कार्य का आयोजन संभलकर कीजिएगा। प्रतिस्पर्धियो और विरोधियों के साथ संभव हो तो विवाद से बचें।

मकर :- भागीदारों के साथ मतभेद होगा। नौकरी-धंधे के क्षेत्र में प्रतिकूल वातावरण होगा। नए सम्बंध स्थापित करते समय सावधानी रखें। तबीयत खराब होने की संभावना है। मरीज की चिकित्सा, प्रवास और व्यापारिक कार्यों के पीछे धन खर्च होगा। नकारात्मक विचार और क्रोध को दूर रखने से बहुत सी मुसीबतों से बच जाएंगे।

कुंभ :- भरपूर आत्मविश्वास और दृढ़ मनोबल के साथ प्रणय और रोमांस आपके आज के दिन को रंगीन बनाएंगे। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों के साथ परिचय और मित्रता होगा। सार्वजनिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी। वैवाहिक सुख की प्राप्ति होगी।

kewa-product

मीन :- आपको स्वाभाविक उग्रता और वाणी पर आज संयम रखना पड़ेगा। नौकरी में सहकर्मियों और अधीनस्थ व्यक्तियों का सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। घर में सुख-शांति और आनंद का वातावरण बने रहने से आप अपने दैनिक कार्यों को आत्मविश्वास से अच्छी तरह कर सकेंगे।

Check Also

तीन छात्रों के साथ आपत्तिजनक हालत में मिली छात्रा, स्कूल ने चारों की काट दी टीसी

सहारनपुर। शहर के एक नामी स्कूल की छात्रा अपने साथ पढ़ने वाले छात्रों के साथ आपत्तिजनक …