Breaking News
Home / देश दुनिया / विवादित इस्लामी उपदेशक जाकिर नाइक की सभी वेबसाइट्स ब्लॉक

विवादित इस्लामी उपदेशक जाकिर नाइक की सभी वेबसाइट्स ब्लॉक

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने विवादित इस्लामी उपदेशक जाकिर नाइक की सभी वेबसाइट्स को ब्लॉक कर दिया है। गत शनिवार को एनआईए ने मुम्बई स्थित नाइक के दस ठिकानों पर छापा मार कर वहाँ मिले सभी कागज़ात सील कर दिए थे।

add kamal

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने गत सप्ताह नाइक के एनजीओ आईआरएफ पर पांच वर्ष के लिए प्रतिबन्ध लगा दिया था। जो वेबसाइट्स ब्लॉक की गयी हैं उनमे ज़ाकिर की तस्वीरें, भाषण और कई वीडियो मौजूद थे।

zakir-nike1
एनआईए ने जाकिर नाइक के फेसबुक पेज और यूट्यूब से भी नाइक के विवादित वीडियो और भाषणों को ब्लॉक करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। नाइक के भारत नहीं लौटने की सूरत में उनके खिलाफ गैर जमानती वॉरंट जारी किया जाएगा। साथ ही इंटरपोल रेड कॉर्नर नोटिस जारी करवाया जाएगा। रेड कॉर्नर नोटिस जारी होने के बाद सऊदी अरब की अथॉरिटीज को नाइक को भारत के सुपुर्द करना होगा। सूत्रों की माने तो नाइक अभी सऊदी अरब में ही छिपे हुए हैं।

 

 

जाकिर नाईक की संस्था इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन पर पांच साल का बैन goo.gl/5Cp6WY

Check Also

हनुमानजी की सेना ने दुष्कर्मी को खदेड़कर बच्ची की इज्जत बचाई

बागपत। अमीनगर सराय क्षेत्र के एक गांव में हैरान करने वाला सामने आया है। यहां एक मासूम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *