Breaking News
Home / देश दुनिया / स्वामी नारायण महाराज का देवलोकगमन, पूरे विश्व में शोक की लहर

स्वामी नारायण महाराज का देवलोकगमन, पूरे विश्व में शोक की लहर

swami narayan
अहमदाबाद। बोचासणवासी अक्षरपुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्थान (बीएपीएस) के प्रमुख स्वामी महाराज शांतिलाल पटेल का 95 वर्ष की उम्र में शनिवार शाम करीब 6 बजे देवलोकगमन हो गया। उनका अंतिम संस्कार बुधवार को किया जाएगा। वे काफी दिनों से बीमार चल थे।

add kamal

उनके निधन से स्वामीनारायण संप्रदाय सहित पूरे विश्व में शोक की लहर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके साथ की एक फोटो ट्वीट कर दु:ख व्यक्त किया। मोदी ने कहा, ‘मैं कभी भूल नहीं सकूंगा, प्रमुख स्वामी महाराज हमेशा मार्गदर्शक रहे हैं। उनकी कमी खलेगी।”
स्वामी जी महाराज का जन्म 7 दिसम्बर 1921 को वड़ोदरा जिले में पादरा तहसील के चाणसद गांव में हुआ था। स्वामी महाराज ने युवावस्था में ही आध्यात्म का मार्ग अंगीकार कर लिया था। वे शास्त्री महाराज के शिष्य बने और 10 जनवरी 1940 को नारायणस्वरूपदासजी के रूप में उन्होंने अपना आध्यात्मिक सफर शुरू किया। साल 1950 में मात्र 28 वर्ष की उम्र में ही उन्होंने बीएपीएस के प्रमुख का पद संभाल लिया था। हालांकि बीएपीएस में उनकी उम्र की तुलना में अनेकों बड़े संत थे, लेकिन प्रमुख स्वामी की साधुता, नम्रता, करुणा और सेवाभाव के चलते ही उन्हें यह पद दिया गया था।
अब महंत स्वामी साधु केशवजीवनदासजी बीएपीएस के छठवें मुखिया होंगे। बीएपीएस की परंपरा के अनुसार प्रमुख स्वामी महाराज के ” होने के कुछ ही पलों बाद उत्तराधिकारी की घोषणा कर दी गई।
सबसे ज्यादा मंदिर बनवाने का रिकार्ड
900 से ज्यादा हिंदू मंदिर बनाने का गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड स्वामी महाराज के नाम दर्ज है। उन्होंने 9090 संस्कार केन्द्र शुरू किए और 55000 हजार स्वयंसेवक तैयार किए।
अमेरिका के न्यूजर्सी में बन रहा एक मंदिर तो दुनिया में हिंदुओं के सबसे बड़े मंदिर के रूप में आकार ले रहा है। यह मंदिर 162 एकड़ में बनाया जा रहा है। इसका निर्माण कार्य 2017 तक पूरा होगा।

Check Also

शर्मनाक : पिता की चिता को मुखाग्नि देने के लिए इकलौते बेटे ने मांगे डेढ़ लाख रुपए

  शहडोल। श्राद्ध पक्ष में लोग अपने दिवंगत परिजन को याद करते हैं लेकिन जिले में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *