News NAZAR Hindi News

सिंहस्थ में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने समाजसेवी आगे आए

Simhastha kumbh 2016 ujjain

इंदौर। सिंहस्थ में इंदौर के समाजसेवी श्रद्धालुओं के लिए शुद्ध जल की व्यवस्था करेंगे। महाकाल मंदिर के आसपास 8 आरओ लगाने के साथ ही पूरे मेला क्षेत्र में लगभग 250 मशीनें लगाकर जल सेवा की जाएगी। हजारों लीटर पानी की उपलब्धता के लिए पाइप लाइन बिछाई जा रही है।

उज्जैन में अगले माह लगने वाले सिंहस्थ महाकुंभ को लेकर इंदौर के अधिकारियों के साथ ही समाजसेवी भी पूरी तन्मयता से सेवाएं देने में जुट गए।

निगमायुक्त मनीष सिंह इंदौर नगर निगम के साथ ही सिंहस्थ मेले की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। निगम के ही अन्य कर्मचारी भी उज्जैन में सेवाएं देंगे। प्रशासन से जुड़े कुछ अधिकारियों को शासन दो माह के लिए ही सही पर वहां भेजने की तैयारी कर रहा है। सिंहस्थ में इंदौर की समाजसेवी संस्था और समाजसेवीजन अपनी सेवाएं देने के साथ ही जनता के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराने में जुट गए हैं। अग्रवाल समाज महाकाल मंदिर के आसपास व अन्य मंदिरों पर आठ आरओ मशीनें लगा रहा है।

वहीं, सिंहस्थ में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए वे 50 से अधिक मशीनें लगाएंगे। बताया जाता है कि संस्था ने मेला प्रबंधन व प्रशासन से मशीन तक पानी पहुंचाने के लिए कहा है, जो काम आज तक नहीं हो पाया है। लचर कार्यप्रणाली के चलते अभी तक योजना मूर्त रूप नहीं ले पा रही है। मशीनें लगभग लगाई जा चुकी हैं। बस इंतजार है तो पानी मशीनों तक पहुंचने का। प्रशासन पाइप लाइन बिछाने में जुटा हुआ है।