Breaking News
Home / breaking / यात्रियों से भरी बस पुल से नदी में गिरी, 13 की मौत

यात्रियों से भरी बस पुल से नदी में गिरी, 13 की मौत

 

धार। मध्य प्रदेश के धार जिले में यात्रियों से भरी एक बस नदी में गिर गई है। हादसे में 13 यात्रियों की जान चली गई है। महाराष्ट्र से इंदौर आ रही बस जिले के खलघाट में अनियंत्रित होकर पुल से नदी में गिर गई। मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि बस में करीब 13-14 लोग सवार थे और उनमें से कोई जीवित नहीं बचा।

नरोत्तम मिश्रा ने बताया था कि बस हादसे में करीब 12 लोगों के निधन की खबर है और 15 लोगों को बचाया गया है। उन्होंने यह भी कहा था कि बस में 50-55 लोगों के सवार होने की सूचना है। इस स्थिति को स्पष्ट करते हुए उन्होंने बताया कि हादसे के फौरन बाद लोग नदी से भाग रहे थे, त्रुटिवश उन्हें बचा हुआ मान लिया गया था।

ताजा जानकारी के अनुसार बस में 13 से 14 लोग सवार थे। उनमें से कोई जीवित नहीं बचा। उन्होंने बताया कि मृतकों में अब तक राजस्थान और महाराष्ट्र के कुछ लोगों की पहचान हुई है। शेष की पहचान की प्रक्रिया जारी है।

हादसा आगरा-मुंबई (एबी रोड) हाईवे पर हुआ। यह रोड इंदौर से महाराष्ट्र को जोड़ता है। घटनास्थल इंदौर से 80 किलोमीटर दूर है। जिस संजय सेतु पुल से बस गिरी, वो दो जिलो धार और खरगोन की सीमा पर बना है। आधा हिस्सा खलघाट (धार) और आधा हिस्सा खलटाका (खरगोन) में है।

Check Also

29 सितंबर रविवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

      अश्विन मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि, वार रविवार, सम्वत 2081, शरद ऋतु, …