News NAZAR Hindi News

पति से झगड़े के बाद पत्नी ने पीया तेजाब, दर्दनाक मौत

 
इंदौर। पति से अनबन के बाद एक महिला ने एसिड लिया। जिसके बाद उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मामला चंदन नगर थाना क्षेत्र के नंदन नगर का है। एसिड पीने के बाद महिला को पहले इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था। उसके बाद उसे एमवाय रेफर किया गया। यहां इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

चंदन नगर थाना क्षेत्र के चंदन नगर में रहने वाली 34 वर्षीय एक महिला ने एसिड पीकर सुसाइड कर लिया। इलाज के दौरान महिला की मौत हो जाने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया है पुलिस मामले में तफ्तीश करते हुए साक्ष्य जुटा रही हैं।

मृतक महिला के पति सुनील के अनुसार पति पत्नी के बीच किसी बात को लेकर मामूली अनबन हुई थी और पति ने इस बात का अंदाजा लगाया क्या मामले को दूसरे दिन सुलझा लिया जाएगा। लेकिन पत्नी के उठाने वाले कदम से पति भी हैरान है। पति के  मुताबिक महिला घर में अकेली थी और बेटा एग्जाम देने स्कूल गया था।