Breaking News
Home / breaking / केदारनाथ दर्शन कर लौटते समय गिरा पहाड़, तीन श्रद्धालुओं की मौत

केदारनाथ दर्शन कर लौटते समय गिरा पहाड़, तीन श्रद्धालुओं की मौत

सोनप्रयाग। केदारनाथ में दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं पर अचानक पहाड़ी का एक हिस्सा भरभरा कर गिर पड़ा, जिससे कई श्रद्धालु इस भूस्खलन का शिकार हो गए। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई।

केदारनाथ धाम मार्ग पर सोन प्रयाग के नजदीक अचानक पहाड़ी का हिस्सा भरभरा कर धंस गया। जिसमें केदारनाथ धाम से दर्शन कर लौट रहे बड़ी संख्या में श्रद्धालु दब गए। जिसमें धार जिले के राजोद के नजदीक झिंजोटा और निपानिया के भी तीन लोगों की मौत इस हादसे में हो गई है।
मृतकों में दुर्गाबाई पति छगनलाल 50 वर्ष निवासी नेपानिया सरदारपुर, सनदबाई पति सालिग्राम नायमा धाकड़ ग्राम झिंझोटा राजोद, गोपाल पिता बगदीराम निवासी ग्राम झिंझोटा राजोद की मृत्यु होना बताया जा रहा है।
इसके अलावा बड़ी संख्या में देश के कई हिस्सों के लोग वहां फंसे हुए है, जिसे एसडीआरएफ की टीम पहाड़ी के मलबे को हटाकर तलाश में जुटी हुई है। साथ ही कई घायलों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पतालों में भिजवाया गया है। इधर धार जिले के राजोद क्षेत्र के प्रभावित लोगों को लेकर प्रशासन भी पुष्टि कर आगे की कार्रवाई में लगा है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही राजोद क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।

यह भी देखें

 

Check Also

19 सितम्बर गुरुवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव, पढ़ें आज का राशिफल

अश्विन मास, कृष्ण पक्ष, द्वितीया तिथि, वार गुरुवार, सम्वत 2081,  शरद ऋतु, रवि दक्षिणायन, सुबह 12.40 …