Breaking News
Home / breaking / किसानों ने फाड़े कलेक्टर के कपड़े, भागकर बचाई जान

किसानों ने फाड़े कलेक्टर के कपड़े, भागकर बचाई जान


मंदसौर। मध्यप्रदेश के मंदसौर में पुलिस फायरिंग में 6 किसानों की मौत के बाद लगातार हालात बिगड़ रहे हैं। बुधवार सुबह बरखेड़ापंत गांव में उग्र किसानों ने जिला कलेक्टर स्वतंत्र सिंह से धक्का-मुक्की करते हुए उनके कपड़े फाड़ दिए।

 

हालात से घबराकर कलेक्टर और दूसरे अफसर वहां से जान बचाकर भागे। इसी बीच किसानों ने एक फायरिंग में मारे गए एक किसान का शव तिरंगे में लपेटकर शवयात्रा निकाली।


मध्यप्रदेश के किसान अपनी फसलों के लिए सही दाम की मांग सहित 20 सूत्री मांगों को लेकर 1 जून से आंदोलन कर रहे हैं। इससे कई जगह हिंसक घटनाएं हो रही हैं और आमजन दूध-सब्जियों तक के लिए तरस गया है। मंगलवार को आंदोलन कर रहे किसानों पर पुलिस ने फायरिंग कर दी। इससे 6 किसानों की मौत हो गई। इससे माहौल और बिगड़ गया है।

बुधवार सुबह बरखेड़ापंत गांव में किसानों ने फायरिंग में मारे गए युवक का शव लेकर रास्ता जाम कर दिया। डीएम स्वतंत्र सिंह मृतकों के परिजन से मिलने पहुंचे तो भड़के किसानों ने उनके साथ धक्का-मुक्की कर दी और कपड़े फाड़ दिए। किसानों के गुस्से को देखते हुए अधिकारी वहां से भाग खड़े हुए।

राहुल गांधी आए मैदान में

विपक्ष ने भी शिवराज सिंह चौहान की सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मंदसौर जाने का ऐलान किया है। यह अलग बात है कि उन्हें प्रशासन इसकी इजाजत नहीं देगा। इससे पूर्व यूपी के सहारनपुर में भड़की हिंसा के बाद योगी सरकार ने भी राहुल को सहारनपुर जाने की इजाजत नहीं दी थी।

 

यह भी पढ़ें

सड़कों पर बही दूध की नदियां, खूब हुई बर्बादी
goo.gl/KTe1uG

Check Also

गरबा पांडाल में सभी को लगाना होगा तिलक, गैर हिंदुओं के प्रवेश पर रोक लगे

हिंदू जनजागृति समिति का आह्वान न्यूज नजर डॉट कॉम नवरात्रि, श्री आदिशक्ति की उपासना, मांगल्य और …