नामदेव न्यूज डॉट कॉम
अजमेर। मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के ग्राम रजूर निवासी युवा कवि प्रवीण ओमप्रकाश नामदेव ने अपनी काव्य क्षमता के साथ अब शैक्षणिक प्रतिभा का भी लोहा मनवाया है। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय की एमएचडब्ल्यू परीक्षा में विश्वविद्यालय स्तर पर टॉप टेन में जगह बनाई है। होनहार प्रवीण नामदेव ने आठवां स्थान प्राप्त कर समाज का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर दिनेश नामदेव सहित सभी समाजबंधुओं ने शुभकामनाएं दीं।
उभरते कवि हैं प्रवीण
समाज के युवा कवि प्रवीण हनी नामदेव ने अपनी रचनाओं से देश-समाज को नई दिशा देने का प्रयास किया। पिछले दिनों सिंहस्थ कुंभ में पं.दीनदयाल विचार प्रकाशन मध्यप्रदेश की ओर से आयोजित राष्ट्रीय कवि सम्मेलन में भी उन्होंने रचनापाठ किया था। उन्होंने अपनी रचनाओं से सभी का दिल जीत लिया। राष्ट्रीय कवि सत्यनारायण सत्तन ने प्रवीण की वाकपुटता और भाषा प्रवीणता की प्रशंसा की थी। उक्त समाचार भी नामदेव न्यूज डॉट कॉम ने प्रकाशित किया था।