Breaking News
Home / breaking / इस बार महाशिवरात्रि पर बना महायोग, प्रसन्न होंगे शिव लक्ष्मी कुबेर

इस बार महाशिवरात्रि पर बना महायोग, प्रसन्न होंगे शिव लक्ष्मी कुबेर

14-05-11-9k=

भोपाल/इंदौर। इस बार महाशिवरात्रि त्रयोदशी, चतुर्दशी के संयोग में श्रवण नक्षत्र के साथ मनेगी। चारों प्रहर शिव अर्चना से शिव लक्ष्मी, कुबेर प्रसन्न होंगे।

add kamal

महाशिवरात्रि में खास बात यह है कि महानिशाकाल में ज्योतिषि संयोग बन रहे हैं। यह संयोग 12 बजकर 30 मिनिट पर बन रहा है। इस काल में भगवान शिव की पूजा-अर्चना से शिवजी प्रसन्न होंगे।

ज्योतिर्विद पंडित रामचंद्र शर्मा वैदिक ने बताया कि 24 फरवरी को महाशिवरात्रि का महापर्व इस बार महायोगों में आ रहा है।

keva bio energy card-1

प्रदोष, श्रवण, नक्षत्र मकर राशि का चंद्रमा, कुंभ राशि का सूर्य, कन्या राशि का गुरु इस महाशिवरात्रि को कुछ विशेष बना रहा है। परिधि योग में कुबेर की कृपा प्राप्त होगी।

श्रवण राशि का नक्षत्र स्वयं चंद्रमा अपनी किरणें प्रस्सफुरित करेगा। लगभग 100 वर्ष बाद इस प्रकार का महासंयोग महाशिवरात्रि पर बन रहा है। शिवरात्रि भगवान शिव की रात्रि है।

इस दिन अर्ध रात्रि में महानिशाकाल में गंगाजल से रूद्राभिषेक भगवान शिव का बिल्व पत्र से अर्चन, आंकड़े के फूल, भांगे, सूखे मेवों से भोग फलदायी होती है। भगवान विश्वकर्मा भी प्रसन्न होंगे जिससे स्वयं के मकान की मुराद भी पूरी होगी।

Check Also

गरबा पांडाल में सभी को लगाना होगा तिलक, गैर हिंदुओं के प्रवेश पर रोक लगे

हिंदू जनजागृति समिति का आह्वान न्यूज नजर डॉट कॉम नवरात्रि, श्री आदिशक्ति की उपासना, मांगल्य और …